Skip to main content

रूप / असि

रूप / असि

अपनों मुख असि में देख के
राधे जी सकुचाय
ऐसों रूप संभालूं कैसे
जापे हरी वारी  जाये !
नयन कजरा आँजन बैठूं
कान्हा भासित सम होवे
अँखियन बीच बैठ के जैसे
काजर कोर बसे होवे !
अधर लालिमा जबई  लगाऊं
मन ही मन शरमा जाऊं
अधर बैठ कान्हा  मुस्काये
लाली नाय लगा पाऊ !
असि  मोसे कहे राधिका
तू कान्ह सम लाग रही
साज शृंगार कैसे हो पूरो
जब तक मोर मुकुट नाही !
झुमका .हरवा .नथनी  टीका
सब तोरे ऊपर सोहे
हठ फूल सजे हाथन से
मोय उठाय मुख आप लखे !
बार बार असि  देख रही हो
काहे कारण राधे जी
तोहे मुझमें श्याम दिखत है
सुन मुस्काई राधे जी !
राधेश्याम बसे असि माही
इन्दिरा असि  सी हो जाती
राधे कान्हा हृदय मैं बसते
में मीरा सी हो जाती !

डा इन्दिरा  ✍

Comments

  1. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार २२ जून २०१८ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. स्नेहिल आभार प्रिय श्वेता जी

    ReplyDelete
  3. वाह!!बहुत खूब ।

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर...

    ReplyDelete
  5. मनमोहक रचना वाह
    का काहे ई आँचल बिचारी
    जो हो गायी राधे श्याम पर वारी
    नमन करे निज चित्त कइ बारी
    तोरी कलम पे जीजी मैं तो हिय हारी
    जय राधे जय कृष्ण मुरारी

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पुराने खत

खुशबू जैसे लोग मिले अफसानों मैं एक पुराना खत जो खुला अनजाने मैं । कतरा कतरा लफ्ज बह रहे थे अंदर स्याही अब तक गीली थी अफसानों में । कोई आहट आज भी दस्तक देती है जब भी फुर्सत होत...

वीर बहुटी .वीरँग्नाये सिंध के राजा दाहिर की पत्नियां और पुत्रियाँ

वीर बहुटी सिंध के राजा दाहिर की पत्नियाँ और पुत्रियाँ सिंध के राजा दाहिर की बेटियों और पत्नियों ने भी देश रक्षा हित अपनी जान देदी पर शत्रु के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया ...

इन्द्रधनुषी नार

इन्द्रधनुषी नार ... नव रस नव रंग सरीखी है नव रँगी नार सात रंग के इन्द्र धनुष सा उसके जीवन का सार ! सदा सुखद हो रंगोत्सव ना सदा दुखद सी बात धीमी आँच सा सुलगें नारी का मन संसार ! स्मि...