Skip to main content

किस्मत की बिसात

किस्मत की बिसात ...

किस्मत की क्या बात कहे
किस्मत की अजब बिसात
किस्मत ने कर डाले भय्या
कई अजब से काज !
लक्ष्मी नारायण भीख मांगते
दुर्बल सिंह मुटियाये
शांति बहन रहे अशांत सी
दिन दिन  भर बतियाये !
शेर सिंह की बजे अस्थियां
पहलवान सिंह सूखे
पतलू राम एक बार मैं
सौ सौ  पूरी ठूंसे !
हाकिम सिंह बोझा ढोते
दास बाबू हुकुम चलाये
उलट पुलट हो जाती दुनियाँ
जब किस्मत चक्र चलाये !
अंतरंगी सी इस दुनियाँ की
अंतरंगी हर बात
काली कोयल मीठी बोले
कड़वी नीमोली मीठी हुई जाय !
सो भय्या कान दबाय के
चुप्पे जिये जाओ
किस्मत रानी जाने कब तोये
जीवन चौसर देय जिताय !

डा .इन्दिरा .✍

Comments

  1. लक्ष्मी नारायण भीख मांगते
    दुर्बल सिंह मुटियाये
    शांति बहन रहे अशांत सी
    दिन दिन भर बतियाये !
    शेर सिंह की बजे अस्थियां
    पहलवान सिंह सूखे
    पतलू राम एक बार मैं
    सौ सौ पूरी ठूंसे !
    हाकिम सिंह बोझा ढोते
    दास बाबू हुकुम चलाये
    उलट पुलट हो जाती दुनियाँ वाह बेहतरीन रचना इंदिरा जी 👌👌 सच्चाई पेश की आपने

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रिय अनुराधा जी ...नित्य प्रति की यही हकीकत ...😋😋

      Delete
  2. लाख पते की बात कही
    सेंधा नमक लगाय
    नाम से कुछ न होत है
    जब किस्मत रिसिआय

    हसी हसी में आप ने
    खेला दियो बताय
    मनवा तो बौराया है
    सोचे की मुस्काय

    लाजवाब सखी बहुत गहरी सोच और
    खूबसूरत व्यंग का सही मिलन
    अद्भुत सृजन

    ReplyDelete
    Replies
    1. 👏👏👏👏👏👏👏👏वाह वाह वाह नहले पर दहले सी प्रतिक्रिया ...सखी नीतू लाजवाब
      मनवा तो बोरा गया
      सोच सोच मुस्काय
      सखी री तेरी लेखनी
      मेरो मान बढ़ाय !
      🙏🙏🙏🙏

      Delete
  3. 😁😂 स्नेहिल आभार भाई अमित जी ....मुझे भी लिखते समय कका हाथरसी ही याद आ रहे थे ...आपने सही पकड़ा bro ...पर कहाँ काका की दिव्य कलम कहाँ मेरी अदना सी लेखनी ....
    पर आपकी प्रतिक्रिया से आपके ज्ञान का भान हुआ ...👍👍👍👍👍👍👍👍

    ReplyDelete
  4. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना हमारे सोमवारीय विशेषांक ३० जुलाई २०१८ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    ReplyDelete
  5. वाह वाह क्या बात है विपरीत परिणाम वाले ना म भी किस्मत का खेल है भईया
    लक्ष्मी बाई उपला चुगे
    अमीर चंद गये स्वर्ग सिधार
    सुखिया के भाग्य सिर्फ दुख
    दाता राम कंजूस नम्बर एक।
    बहुत सुंदर रचना मीता ।

    ReplyDelete
  6. बहुत ही लाजवाब ... तीखी व्यंग की धार ....
    गज़ब की अभिव्यक्ति ...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पुराने खत

खुशबू जैसे लोग मिले अफसानों मैं एक पुराना खत जो खुला अनजाने मैं । कतरा कतरा लफ्ज बह रहे थे अंदर स्याही अब तक गीली थी अफसानों में । कोई आहट आज भी दस्तक देती है जब भी फुर्सत होत...

वीर बहुटी .वीरँग्नाये सिंध के राजा दाहिर की पत्नियां और पुत्रियाँ

वीर बहुटी सिंध के राजा दाहिर की पत्नियाँ और पुत्रियाँ सिंध के राजा दाहिर की बेटियों और पत्नियों ने भी देश रक्षा हित अपनी जान देदी पर शत्रु के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया ...

इन्द्रधनुषी नार

इन्द्रधनुषी नार ... नव रस नव रंग सरीखी है नव रँगी नार सात रंग के इन्द्र धनुष सा उसके जीवन का सार ! सदा सुखद हो रंगोत्सव ना सदा दुखद सी बात धीमी आँच सा सुलगें नारी का मन संसार ! स्मि...