Skip to main content

भोर तपस्वी

भोर तपस्वी ....

शान्त भोर भी एक तपस्वनी
जैसी पावन लगती है
रात रात भर करें तपस्या
प्रात: काल ही उठती है !

जल थल सबको वरद हस्त से
फिर वरदान लुटाती है
देय उजाला अग्नि पुंज को
उज्वल दिवस बनाती है !

जल , पवन और धरा विनम्र से
शान्त भाव सब ग्रहण करें
कश्यप पुत्र को पाकर सन्मुख
भर भर अंजुरी आचमन करें !

कर्म भाव दिनकर को देकर
रथ आरूढ़ कराती है
तिल भर अधिक ना तिल भर कम
ये गति ना टूटने पाती है !

डा इन्दिरा .✍

Comments

  1. बेहतरीन रचना इंदिरा जी

    ReplyDelete
  2. कश्यप पत्र सूर्य की अवगाहना करती भोर कोरी सजीली पावन सी
    वाह मीता सुंदर रचना ।

    ReplyDelete
  3. वाह!!बेहतरीन रचना प्रिय इन्द्रा जी ।

    ReplyDelete

Post a Comment