Skip to main content

अखण्ड सुहाग

अखण्ड सुहाग ..

प्रियतम तेरे कारने
सोलह किया शृंगार
मैहदी .बिछिया , पायल ' कंगना
पहना नवलखा हार !
पहना नवलखा  हार
नैन काजल कजरारे
माथे लगी सिंदूरी बिन्दियाँ
होट भये रतनारे !
चाल चले गज गामिनी
चुनर लाल सजाये
झाला देते कर्ण फूल
प्रियतम को पास बुलाये !
पूर्ण रूप उजास सम
माथे मांग सिन्दूर
साजन को निरखे बिना
व्रत ना होवे पूर्ण !
करवा चौथ के दिन करे
हर गोरी अरदास
चंद्र कला ज्यों ज्यों बढे
वैसो , मेरो बढे सुहाग !
मेरो बढे सुहाग
सुहागन सदा कहाऊ
जी साथ परनिजी बाबुल
वाकू सातों जन्म में पाऊ !
अखण्ड सुहागन में रहूं
सदा जिये भरतार
गौरा माँ से मांग रही
अखण्ड सुहाग वरदान !

डा इन्दिरा  गुप्ता
स्व रचित

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पुराने खत

खुशबू जैसे लोग मिले अफसानों मैं एक पुराना खत जो खुला अनजाने मैं । कतरा कतरा लफ्ज बह रहे थे अंदर स्याही अब तक गीली थी अफसानों में । कोई आहट आज भी दस्तक देती है जब भी फुर्सत होत...

वीर बहुटी .वीरँग्नाये सिंध के राजा दाहिर की पत्नियां और पुत्रियाँ

वीर बहुटी सिंध के राजा दाहिर की पत्नियाँ और पुत्रियाँ सिंध के राजा दाहिर की बेटियों और पत्नियों ने भी देश रक्षा हित अपनी जान देदी पर शत्रु के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया ...

इन्द्रधनुषी नार

इन्द्रधनुषी नार ... नव रस नव रंग सरीखी है नव रँगी नार सात रंग के इन्द्र धनुष सा उसके जीवन का सार ! सदा सुखद हो रंगोत्सव ना सदा दुखद सी बात धीमी आँच सा सुलगें नारी का मन संसार ! स्मि...