Skip to main content

ये इश्क इश्क

ये इश्क इश्क .....

इश्क दिवानी राधिका
या मीरा दबंग
चढ़ चौबारे बोलता
जब बजे इश्क की चंग -चंग
ये इश्क-इश्क , ये इश्क- इश्क ....

जब बजे इश्क की चंग
फिरे दीवाना मारा
इकला मगन फिरे खुद मेंं
दिखता केवल यारा- यारा
ये इश्क - इश्क , ये इश्क - इश्क .....

इश्क रहे मलंग सा
सूफी पीर समान
हिय इकतारे मेंं बजे
सिर्फ इश्क का नाम -नाम
ये इश्क - इश्क , ये इश्क -इश्क ...

इश्क खुदी अरदास हैं
या कहो पाक अज़ान
इश्क बिना कब मिल सका
खुदा , अल्लाह , भगवान -नाम
ये इश्क - इश्क,  ये इश्क -इश्क ...

डॉ इन्दिरा गुप्ता
स्व रचित

Comments

  1. ये इश्क खुदी अरदास है
    या कहो पाक अज़ान
    इश्क बिना कब मिल सका
    खुद अल्लाह भगवान नाम
    ये इश्क-इश्क , बहुत खूब

    ReplyDelete

Post a Comment