Skip to main content

शिक्षक

शिक्षक ...✒

हिय धरा पर ज्ञान की
जो बहाये गंग
गुरु पारिजात पुष्प सम
ईश्वर सा सम्बन्ध !

तिमिर काल में ज्योति सम
भरे उजास उमंग
जीवन में मुक्ता मणि जैसा
सदा रहे वो संग !

निस्वार्थ भाव हिय में धरे
ना कोई स्वारथ जान
गुरु .पितु मात इन तीनों को
ईश्वर अपना मान !

डा इन्दिरा .✍
स्व रचित
5 .9 . 2018

Comments

  1. बहुत सुन्दर रचना सखी
    माता -पिता हमारे प्रथम शिक्षक होते हैं।
    शिक्षक दिन की बहुत सारी शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर रचना 👌 इंदिरा जी शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  3. बेहद सुंदर गुरु की गुरुता की महत्ता का गुणगान 👌👌

    ReplyDelete
  4. बहुत सुंदर गुरु को उच्चतम स्थान पर स्थापित करते अनुफम भाव लिये सुंदर रचना ।

    ReplyDelete
  5. सभी की सराहना का आभार ...🙏🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete

Post a Comment