Skip to main content

नव वर्ष

नव वर्ष की नव उड़ान
पाखी नभ तक उड़ दौड़ा
उगते सूरज संग होड़ लगी है
नव युग के आव्हान का मौका ।
दोनों कर्म मर्म योद्धा है
केसरिया ध्वज सा फहर रहा
सिंदूरी आकाश हो गया
मानो कुमकुम बिखर रहा ।
ऊंचा मस्तक स्वभाल लिए है
शिखर महंत से खड़े हुए है
सदा मौन प्रार्थना सम्मलित
नव वर्ष सदा शुभ है शुभ है ।

डा इन्दिरा ✍️

Comments

  1. नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें।
    अवसर के अनुरूप सुंदर सृजन कर्म का संदेश देती ।
    शुभ दिवस।

    ReplyDelete
  2. नववर्ष की शुभकामनाएं
    बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति....

    ReplyDelete
  3. नववर्ष की शुभकामनाएं
    शुभकामनाओ से पूर्णसुन्दर रचना

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर ...
    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete

Post a Comment