Skip to main content

कर्म रेख

कर्म रेख ....

कर्म रेख अति पारखी
पाथर की सी रेख
घिसत घिसत नाही घिसे
कर्मन को फल देत !
कर्म फल के कारणे
नारायण धरो शरीर
राम .कृष्ण और बावनौ
सब कर्मन की लिखों लकीर !
राजा. रंक .रकीब  सब
एक मनुज हुई जाय
जैसे जाके कर्म है
वैसो ही फल पाय !
एक पाथर मन्दिर पुजे
दूजों ठोकर खाय
एक तराजू तुल रहो
दूजों चाकू सान चढ़ाय !
एक शीश पर मुकुट है
दूजों शीश झुकाय
एक शीश मति भ्रम फिरे
रोजही पाथर खाय !
कर्म गति अति कठिन है
नाही कोई उपाय
करनी सब भरनी पड़े
चाहे मन कू नाय सूहाय !

डा .इन्दिरा .✍

Comments

  1. आदरणीया इंदिरा जी आपने इस रचना में
    कर्म रेखा की प्रासंगिकता को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. स्नेहिल आभार अभिलाषा जी
      कर्म गति टारे ना टरे
      ये ही अखण्ड है बात
      प्रभु राम को कर्म से
      भोगना पड़ा वनवास

      Delete
  2. कर्म रेखा वाह दीदी जी
    बेहद खूब्सुरत लाजवाब उत्क्रष्ट रचना 👌

    ReplyDelete

  3. कर्म रेख अति पारखी
    पाथर की सी रेख
    घिसत घिसत नाही घिसे
    कर्मन को फल देत ! बहुत सुंदर रचना इंदिरा जी

    ReplyDelete
  4. वाह वाह मीता सुंदर कर्म संदेश
    जीवन सत्य को उजागर करते
    साधुवाद।

    रे प्राणी कर्म समो नही कोई
    कर्म हंसावे कर्म रूलावे
    कर्मा तना ऐ चाला
    रे प्राणी कर्म.....

    खोटे करमण के कारण
    जीवन में कष्ट है आवत
    कर के बुरे करम हे मानव तूं
    पीछे क्यों पछतावत
    कर्मों की गति बड़ी निराली
    छूटे ना राजा रंक,
    ना नल छूटे ना पांचो पांडव
    ना त्रिलोकी के फंद।

    रे प्राणी कर्म समो नही कोई।

    ReplyDelete
  5. वाहः बहुत खूब

    ReplyDelete
  6. बहुत ही सार्थक और विचारणीय रचना। विषय ,भाव,शब्द चयन सब बेहद खूबसूरत है। बहुत अच्छा लिखा।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वीरांगना सूजा कँवर राजपुरोहित मारवाड़ की लक्ष्मी बाई

वीर बहुटी वीरांगना सूजा कँवर राज पुरोहित मारवाड़ की लक्ष्मी बाई ..✊ सन 1857 ----1902  काल जीवन पथ था सूजा कँवर  राज पुरोहित का ! मारवाड़ की ऐसी वीरांगना जिसने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्र...

वीर बहुटी जालौर की वीरांगना हीरा दे

वीर बहुटी जालौर की वीरांगना हीरा दे सम्वत 1363(सन 1311) मंगल वार  वैशाख सुदी 5 को दहिया हीरा दे का पति जालौर दुर्ग के गुप्त भेद अल्लाउद्दीन खिलजी को बताने के पारितोषिक  स्वरूप मिले ...

वीरांगना रानी द्रौपदी

वीरांगना रानी द्रौपदी धार क्षेत्र क्राँति की सूत्रधार .! रानी द्रौपदी निसंदेह ही एक प्रसिद्ध वीरांगना हुई है जिनके बारे मैं लोगों को बहुत कम जानकारी है ! छोटी से रियासत की ...