Skip to main content

कान्हा की पाती

कान्हा की पाती ....

सगरी मोपे दोष धरो हो
मैं मथुरा आके भूल गयो
बिसर गयो मोकू वृंदावन
मधुबन नाही याद रहो !
कभी नाही ये सोचो राधे
तुम सब साथ में यहाँ  इकलौ
कैसे आयो हूँगा छोड़ के
तुम सब का वो साथ सुहानौ  !
एक कदम आगे रखता था
दुई पीछे हो जाते थे
हिय मेरा छलनी होता था
नैन नीर भर आते थे !
जिस पेड़ तले बैठी हो राधे
मन उसी पेड़  पर टंगा हुआ
प्यासी है अतृप्त आत्मा
जैसे तैसे कर जी रहा !
हर गली हर चौबारा
नैनन में ही डोल रहा
मात यशोदा नंद बाबा का
लाड अब यहाँ कहाँ रहा !
विरह अग्नि में तपता हूँ
पर कर्म राह तो चलनी है
तुम तो रोकर व्यथा कहो
पर मुझको सहन ही करनी है !
जिसकी जैसी जहाँ चाकरी
वैसा ही अनुशासन है
नारायण का काम मिला तो
वैसा ही कठिन आचरण है !

डा इन्दिरा गुप्ता ✍
स्व रचित

Comments

  1. बहुत बहुत बहुत बहुत सुंदर बिटिया

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पुराने खत

खुशबू जैसे लोग मिले अफसानों मैं एक पुराना खत जो खुला अनजाने मैं । कतरा कतरा लफ्ज बह रहे थे अंदर स्याही अब तक गीली थी अफसानों में । कोई आहट आज भी दस्तक देती है जब भी फुर्सत होत...

वीर बहुटी .वीरँग्नाये सिंध के राजा दाहिर की पत्नियां और पुत्रियाँ

वीर बहुटी सिंध के राजा दाहिर की पत्नियाँ और पुत्रियाँ सिंध के राजा दाहिर की बेटियों और पत्नियों ने भी देश रक्षा हित अपनी जान देदी पर शत्रु के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया ...

इन्द्रधनुषी नार

इन्द्रधनुषी नार ... नव रस नव रंग सरीखी है नव रँगी नार सात रंग के इन्द्र धनुष सा उसके जीवन का सार ! सदा सुखद हो रंगोत्सव ना सदा दुखद सी बात धीमी आँच सा सुलगें नारी का मन संसार ! स्मि...