Skip to main content

विस्मय

विस्मय ......

विस्मय होता
बादल मिलने रोज धरा पर धुंध बदल के क्यो आते
नन्ही नन्ही बूंदो की पायल लाकर के पहना जाते !

कैसे यामिनी आँचल ओढ़े साथ जुगनुओं को लाती
चमक दमक कर इत उत उड़ते लगते सारे बराती !

सूर्य किरण के इंतजार में,  क्यो भंवरा जागे सारी रात
बन्द कमल कोमल पंखुरी, क्यो भेद नही पा लेता त्राण !

विस्मय होता एक बीज में वट विशाल कहाँ  छुपा होता
नारियल का बन्द पिटारा, क्यू कैसे जल से भर जाता  !

विस्मय होता देख चमन को पत्ते पत्ते डारी डारी
शबनम के मोती बिखरे है ,या अश्क भरे क्यारी क्यारी !

नित्य सुबह अरुणोदय होता संग में उषा रतनारी
कौन जगाता इनको भोर में विस्मय है देखो भारी !

स्वयं "यथार्थ " विस्मित हुआ, विस्मित हो जाता  मन विस्मय सा ही सृजनकार है विस्मित ही सृजन का ढंग !

डॉ .इन्दिरा गुप्ता "यथार्थ "

Comments

  1. बहुत ही सुंदर रचना सखी इन्दिरा जी ...बहुत बहुत बधाई शानदार सृजन की

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पुराने खत

खुशबू जैसे लोग मिले अफसानों मैं एक पुराना खत जो खुला अनजाने मैं । कतरा कतरा लफ्ज बह रहे थे अंदर स्याही अब तक गीली थी अफसानों में । कोई आहट आज भी दस्तक देती है जब भी फुर्सत होत...

वीर बहुटी .वीरँग्नाये सिंध के राजा दाहिर की पत्नियां और पुत्रियाँ

वीर बहुटी सिंध के राजा दाहिर की पत्नियाँ और पुत्रियाँ सिंध के राजा दाहिर की बेटियों और पत्नियों ने भी देश रक्षा हित अपनी जान देदी पर शत्रु के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया ...

इन्द्रधनुषी नार

इन्द्रधनुषी नार ... नव रस नव रंग सरीखी है नव रँगी नार सात रंग के इन्द्र धनुष सा उसके जीवन का सार ! सदा सुखद हो रंगोत्सव ना सदा दुखद सी बात धीमी आँच सा सुलगें नारी का मन संसार ! स्मि...